रायसेन के ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर में 15 से 17 फरवरी 2026 तक महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय ‘महादेव-भोजपुर महोत्सव’

 



क्या आप जानते हैं कि मध्यप्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग है जिसे एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया और जिसकी ऊँचाई करीब 7.5 फुट तथा परिधि लगभग 17.8 फुट है? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं रायसेन जिले के ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर की, जिसे उत्तर का सोमनाथ भी कहा जाता है, और इसी पावन स्थल पर 15 से 17 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से महाशिवरात्रि के अवसर पर संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से तीन दिवसीय ‘महादेव-भोजपुर महोत्सव’ आयोजित होने जा रहा है; तैयारियों का जायजा लेने स्वयं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एएसपी कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए, पहले दिन लोकगायन, बरेदी लोकनृत्य और मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का भक्ति गायन विशेष आकर्षण रहेगा, दूसरे दिन लोकगायन, शिव महिमा पर आधारित नृत्य-नाटिका और पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर की प्रस्तुति होगी, जबकि अंतिम दिन लोकगायन, शिव-केंद्रित नृत्य-नाटिका और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ महोत्सव का भव्य समापन किया जाएगा, यानी आस्था, संस्कृति और कला का संगम इस बार भोजपुर में ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved