वारासिवनी में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 10 नमूने जांच को भेजे।

वारासिवनी / बालाघाट
होली त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 फरवरी को वारासिवनी क्षेत्र की विभिन्न डेयरियों एवं मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की गई।
इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
निरीक्षण के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों से कुल 10 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए—
प्रतीक डेयरी
                जैन डेयरी एवं मिष्ठान
सुलाखे डेयरी एवं मिष्ठान
           मां वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स
नवीन बेकरी एवं डेयरी
                   आदिनाथ स्वीट्स
इन खाद्य पदार्थों की हुई सैंपलिंग 👇
जिन उत्पादों के नमूने लिए गए, उनमें शामिल हैं— पनीर, दही, खोवा, मलाई पेड़ा, कलाकंद, बादाम बर्फी, घी, कंडेंस्ड मिल्क, इन्फेंट मिल्क एवं लस्सी।
सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
     👉 स्वच्छता व गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
******************************
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को त्योहार के दौरान गुणवत्तायुक्त, स्वच्छ एवं हाइजीनिक परिस्थितियों में मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या मिलावट पाई जाती है तो Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे एवं वाजिद मोहिब उपस्थित रहे। 
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करें और किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Post a Comment

أحدث أقدم