बालाघाट जिले में मासूम की नहर में डूबने से मौत, गांव में शोक।

बालाघाट
 जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कायदी (जोड़ापाठ) से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी रामकुमारबांजनघाटे का पुत्र नमन25 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे अपने घर के सामने से अचानक लापता हो गया था।
बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद सुबह करीब 9:30 बजे नमन का शव गांव के पास स्थित नहर में मिला। मासूम का शव मिलते ही पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक रूप से मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
गांव में इस दुखद घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved