जिले में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

बालाघाट
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026 को जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय बालाघाट के मुलना स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान जन-गण-मन के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। समारोह में लोकतंत्र सेनानी श्री रमेश रंगलानी एवं श्री अशोक कुमार केहरी का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
परेड कमांडर श्री कमलेश परस्ते के नेतृत्व में हॉक फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं शौर्य दल के सदस्यों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर भी किया गया।
इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
आकर्षक झांकियों ने दिया जनजागरण का संदेश
विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
वन विभाग ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन से सशक्त होती महिलाओं और “एक बगिया माँ के नाम” योजना को प्रदर्शित किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल विवाह रोकने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और सुरक्षित प्रसव पर जागरूकता फैलाई।
कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
आईटीआई ने “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” और सौर ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बताईं।
पशुपालन विभाग ने उन्नत नस्ल के पशुपालन से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।
   👉     उत्कृष्ट सेवकों और प्रतिभागियों का सम्मान
****************************
शासकीय योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मार्चपास्ट पुरस्कार (जूनियर वर्ग)
****************
🥇 एमएलबी स्काउट गाइड
🥈 एनसीसी जूनियर डिविजन (बॉयज एवं गर्ल्स)
🥉 एनसीसी सीनियर डिविजन, पीजी कॉलेज बालाघाट
सीनियर वर्ग
************
🥇 हॉक फोर्स
🥈 123वीं बटालियन सीआरपीएफ, भरवेली
🥉 36वीं भारत रक्षित वाहिनी, कनकी
झांकी पुरस्कार
***********
🥇 जिला पंचायत
🥈 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
🥉 वन विभाग
शासकीय भवन रोशनी
****************
🥇 कलेक्ट्रेट कार्यालय
🥈 जिला पंचायत कार्यालय
🥉 एसडीएम कार्यालय बालाघाट
सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार
***********************
🥇 सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट
🥈 एमएलबी
🥉 माता सबुरी कन्या शिक्षा परिसर, गोंगलई
चतुर्थ – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बालाघाट
पंचम – दादाबाड़ी स्कूल
  👉     गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
*******************
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय सिंह, उप महानिरीक्षक श्री विनीत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण, अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

WhatsApp