खरीफ फसल उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से शुरू हो चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। कटंगी एसडीएम विजय सिंह यादव ने अनुविभाग क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि आगामी दिसंबर माह में संभावित उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसडीएम ने बताया कि किसान अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन/सीएससी केंद्र अथवा सेवा सहकारी समिति के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। कटंगी क्षेत्र में कटंगी मुख्यालय के अलावा बनेरा, सिरपुर, भजियापार, खैरलांजी, समतपुरी, मानेगांव, अतरी-सावंगी, आगरवाड़ा एवं जरामोह सहित संबंधित सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
👉 पंजीयन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
*****************************
किसानों को पंजीयन केंद्र पर आधार कार्ड, आधार से लिंक पंजीकृत मोबाइल नंबर और भूमि से संबंधित खसरा/राजस्व दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
