शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
नरसिंहपुर। शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार को गति देते हुए श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन ने उनकी नियुक्ति पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि वे जिले में संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जारी नियुक्ति घोषणा के अनुसार यह नियुक्ति हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद से, शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, शिवसेना संसदीय दल के नेता एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक तथा राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साळी के निर्देशानुसार की गई है।
मध्यप्रदेश युवासेना के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी की सहमति से यह महत्वपूर्ण दायित्व श्री संदीप राजपूत को सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में नरसिंहपुर जिले में शिवसेना–युवासेना का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री संदीप राजपूत को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की रीति-नीति एवं अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
यह नियुक्ति घोषणा शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव सुनील वर्मा द्वारा जारी की गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved