बोनकट्टा में विधायक गौरव सिंह पारधी ने कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण किट ।कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी — विधायक पारधी

कटंगी / बालाघाट
क्षेत्र के ग्राम बोनकट्टा में 13 मई 2026 को आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने सेक्टर बोनकट्टा के कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित कर उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में विशेष पहल की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुपोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पारधी ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषण जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए शासन, प्रशासन और समाज को मिलकर कार्य करना होगा।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील भी की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं अभिभावकों को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य एवं समाजहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved