एफ.एल.एन. कार्यक्रम में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 8 शिक्षकों को नोटिस – वेतन कटौती प्रस्तावित ।

बालाघाट
जिले के बैहर अनुविभाग अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कम्पाउंडरटोला में शैक्षणिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को एसडीएम बैहर श्री अर्पित गुप्ता द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं उजागर हुईं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एफ.एल.एन. (Foundational Literacy and Numeracy) कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। पूर्व में आयोजित टी.एल. बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद अंग्रेजी, गणित एवं हिन्दी विषयों में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही थीं। हैरानी की बात यह रही कि उपस्थित शिक्षकों को इन निर्देशों की जानकारी तक नहीं थी, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।
इसके अलावा निरीक्षण के समय विद्यार्थी भोजन अवकाश समाप्त होने के लगभग एक घंटे बाद भी विद्यालय परिसर में खेलते पाए गए, जबकि शिक्षक आपस में बातचीत में व्यस्त थे। यह स्थिति विद्यालय में अनुशासनहीनता और शैक्षणिक उदासीनता को दर्शाती है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बैहर ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी. बैहर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, शाला के 8 शिक्षकों को भी शैक्षणिक दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित शिक्षकों के दिनांक 06 अप्रैल 2026 के वेतन कटौती का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया है।
   👉      एसडीएम श्री गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एफ.एल.एन. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved