डॉक्टर गायब! सांची अस्पताल में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण


 “सरकारी अस्पताल… और डॉक्टर गायब!” रायसेन जिले के सांची शासकीय अस्पताल में जब सुबह-सुबह अचानक सीएमएचओ डॉ. एच.एन. मांडरे निरीक्षण करने पहुंचे, तो हकीकत ने सबको चौंका दिया। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर किए गए इस औचक निरीक्षण में अस्पताल की उपचार व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की गई, लेकिन मौके पर कुछ डॉक्टर और स्टाफ अनुपस्थित मिले। रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज करते हुए सीएमएचओ ने साफ निर्देश दिए कि गैरहाजिर डॉक्टर और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की भी समीक्षा की और सीबीएमओ को टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved