सुल्तानपुर में शराब दुकान पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद दो आरोपी जेल


रायसेन जिले के बस स्टैंड सुल्तानपुर की अंग्रेजी शराब दुकान पर दिनदहाड़े ऐसी गुंडागर्दी हुई कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। 4 मार्च 2026 को करीब दोपहर 3 बजे कुछ युवक शराब लेने दुकान पर पहुंचे, लेकिन सेल्समैन द्वारा शराब देने से मना करते ही विवाद भड़क गया। आरोप है कि चैन सिंह ओड, मनोज, सिकन्दर और नीतेश रजक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बीच-बचाव करने पहुंचे मोनू राय पर डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर खड़ी जीप और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की, दुकान के अंदर घुसकर फ्रिज में आग लगा दी और लोगों को जान से मारने की धमकी दी। मामले में फरियादी मोनू राय की रिपोर्ट पर थाना सुल्तानपुर में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में सुल्तानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved