10 मार्च को जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित।


बालाघाट
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आगामी 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरसवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगी।
बैठक में सर्वप्रथम विगत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया जाएगा तथा उस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा एमपीआरडीसी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
जिला पंचायत प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए सूचना प्रेषित कर दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों की प्रगति पर प्रभावी समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved