जनसुनवाई में आई शिकायत पर ग्राम खिरहनी में अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई

मंडला | 04 फरवरी 2026  जनसुनवाई मंडला में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम खिरहनी में अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में की गई।  कार्रवाई के दौरान आबकारी बल मंडला, पुलिस चौकी हिरदेनगर एवं तहसीलदार मंडला की उपस्थिति में ग्राम खिरहनी में संयुक्त दबिश दी गई। शिकायतकर्ता महिलाओं की मौजूदगी में अवैध मदिरा विक्रय से जुड़े संदिग्ध स्थलों एवं घरों की विधिवत तलाशी ली गई।  तलाशी के दौरान रानीबाई आर्मो, पूनम नंदा एवं सोमती सरोते के घरों की शिकायतकर्ता महिलाओं की उपस्थिति में जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा नहीं पाई गई। संपूर्ण कार्रवाई का विधिवत तलाशी पंचनामा तैयार किया गया।  कार्रवाई के उपरांत ग्राम की महिलाओं को समझाइश दी गई कि क्षेत्र में निरंतर गश्त जारी रहेगी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मंडला | 04 फरवरी 2026

जनसुनवाई मंडला में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम खिरहनी में अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी बल मंडला, पुलिस चौकी हिरदेनगर एवं तहसीलदार मंडला की उपस्थिति में ग्राम खिरहनी में संयुक्त दबिश दी गई। शिकायतकर्ता महिलाओं की मौजूदगी में अवैध मदिरा विक्रय से जुड़े संदिग्ध स्थलों एवं घरों की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान रानीबाई आर्मो, पूनम नंदा एवं सोमती सरोते के घरों की शिकायतकर्ता महिलाओं की उपस्थिति में जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा नहीं पाई गई। संपूर्ण कार्रवाई का विधिवत तलाशी पंचनामा तैयार किया गया।

कार्रवाई के उपरांत ग्राम की महिलाओं को समझाइश दी गई कि क्षेत्र में निरंतर गश्त जारी रहेगी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved