फेल से फाइटर बने विद्यार्थी, ओपन स्कूल ने दिया नया अवसर ।

बालाघाट
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से संचालित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in� पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला। ये वे विद्यार्थी हैं, जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे और अब उन्हें अपने शैक्षणिक भविष्य को संवारने का नया मौका प्राप्त हुआ है।
दिसंबर 2025 में आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16,356 तथा कक्षा 12वीं के 23,847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षाएँ 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।
बोर्ड द्वारा निम्न योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए हैं:
“रुक जाना नहीं” (कक्षा 10 एवं 12)
“राज्य ओपन परम्परागत” (कक्षा 5, 8, 10 एवं 12)
“आ लौट चले” (कक्षा 10 एवं 12)
“सीबीएसई ऑन डिमांड” (कक्षा 12)
“आईटीआई 12 समकक्ष”
“मदरसा बोर्ड”
इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है।
जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved