सीएम हेल्पलाइन पर कलेक्टर सख्त, दो दिन में निराकरण के निर्देश

REPORTER
By -
0


क्या सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें अब दो दिन में साफ होंगी या फिर फाइलों में दबकर रह जाएंगी? रायसेन कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पंचायत, कृषि और पीएचई विभाग की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार और अधिकारीवार कड़ी समीक्षा की और अधिकारियों को आगामी दो दिवस में अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की तहसीलवार समीक्षा में बाड़ी, गौहरगंज और रायसेन में अधिक लंबित मामलों और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित तहसीलदारों को प्राथमिकता से निराकरण के आदेश दिए। नगरीय विकास विभाग की समीक्षा में मंडीदीप सीएमओ के पास 72 शिकायतें लंबित मिलने पर कार्यप्रणाली सुधारकर दो दिन में निराकरण के निर्देश दिए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में गैरतगंज, बेगमगंज और औबेदुल्लागंज जनपदों की प्रगति की जानकारी लेकर शीघ्र कार्रवाई को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित जिला अधिकारी और विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default