“तुम हमारा जलाओ… हम तुम्हारा जलाएं!” मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों आरोपों से ज्यादा पुतलों की आग में जलती दिख रही है। एक तरफ कांग्रेस मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कथित अभद्र भाषा के विरोध में उनका पुतला दहन कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उनके पुतले जला रही है। शुक्रवार को इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा ने शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला यह कहते हुए दहन किया कि कांग्रेस मौतों पर राजनीति कर शहर को बदनाम कर रही है। वहीं कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित अन्य नेताओं के साथ मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाकर जोरदार नारेबाजी की। सियासत की सड़कों पर इस समय बहस कम और प्रतीकात्मक आक्रोश ज्यादा नजर आ रहा है—जहां मुद्दों की गर्मी अब पुतलों की आग से मापी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ