जंगल में मिला तेन्दुए का शव, क्या है मौत की असली वजह?

 


“रात 8 बजकर 30 मिनट… जंगल के सन्नाटे में एक तेन्दुआ मृत मिला… सवाल ये है – आखिर जिम्मेदार कौन?” 23 फरवरी 2026 की रात रायसेन जिले के परिक्षेत्र रायसेन की बीट मुश्काबाद, महुआखेड़ा गौशाला के पास झाड़ के जंगल में एक तेन्दुए के मृत होने की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल रायसेन के अनुसार सूचना मिलते ही वन स्टाफ मौके पर पहुंचा, क्षेत्र में सघन गश्ती कर मुख्यालय को अवगत कराया गया और वन अपराध क्रमांक 47389/19 दिनांक 23 फरवरी 2026 को पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। 24 फरवरी 2026 को निर्धारित एसओपी के तहत शव विच्छेदन और पूर्ण विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। लेकिन बड़ा सवाल अब भी बाकी है — क्या यह सिर्फ एक हादसा था या वन्यजीव सुरक्षा में कहीं चूक हुई? आखिर हमारे जंगलों का राजा यूं सन्नाटे में क्यों मिला? जवाब मिलना जरूरी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved