अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय।

बालाघाट
दस्तावेजों के पंजीयन में जनसामान्य की सुविधा एवं राजस्व हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार होली के अवकाश को छोड़कर मार्च माह में शनिवार, रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।
शासन के निर्देशानुसार बालाघाट में भी मार्च माह के दौरान होली अवकाश को छोड़कर शनिवार एवं रविवार सहित सभी सार्वजनिक छुट्टियों में शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस अवधि में दस्तावेजों के पंजीयन हेतु जिला पंजीयक कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालय नियमित रूप से कार्यरत रहेंगे।
इस निर्णय से नागरिकों को दस्तावेज पंजीयन में सुविधा मिलेगी तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी। शासन का उद्देश्य आमजन को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराना एवं राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ करना है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved