रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों का मलाजखंड माइंस में औद्योगिक भ्रमण, खनन एवं पर्यावरण प्रबंधन की मिली जानकारी।

बालाघाट
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा 23 फरवरी 2026 को मलाजखंड माइंस का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
भ्रमण के संयोजक डॉ. राकेश चौरे ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को धातु उत्खनन की प्रक्रिया, अपशिष्ट पदार्थों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा खनन गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभावों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह द्वारा विद्यार्थियों को भ्रमण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को खनन कार्य से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल एवं उसके प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि खनन से उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों को टेलिंग तालाब में एकत्रित किया जाता है। टेलिंग मटेरियल के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन एवं रिसाइक्लिंग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं एवं पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की महत्ता समझाई गई। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त की, जिसे उन्होंने अपने अध्ययन एवं शोध कार्य के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग से प्रो. राकेश पटेल, प्रो. बाबा राहुल मेघ्राम, प्रो. खिलेश्वर ठाकरे, डॉ. ताराचंद बड़ोदिया, श्री गेंदा लाल हनोटे एवं श्री दिलीप मराठे सहित लगभग 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved