मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना - रामेश्वरम–मदुरई यात्रा के लिए 250 यात्रियों का चयन19 फरवरी को बालाघाट से सवार होंगे श्रद्धालु, विशेष ट्रेन से होगी यात्रा।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आगामी 19 फरवरी को जबलपुर से रामेश्वरम–मदुरई के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस यात्रा में बालाघाट जिले के 250 चयनित तीर्थ यात्री बालाघाट रेलवे स्टेशन से सवार होंगे। चयन सूची आईआरसीटीसी भोपाल को उपलब्ध करा दी गई है।
यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के साथ अनुरक्षक के रूप में नायब तहसीलदार लांजी संजय कुमार बारस्कर, पटवारी चैनेंद्र लिल्हारे, अनिल पटले, संकेत राणा एवं सहायक ग्रेड-2 भरतपुरी गोस्वामी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी चयनित यात्रियों को 19 फरवरी को निर्धारित समय पर बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।
योजना के तहत पात्र व्यक्तियों से 05 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों में से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से निष्पक्ष चयन प्रक्रिया अपनाते हुए 250 यात्रियों का चयन किया गया।
चयनित यात्रियों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें भरवेली की रामबाई कातोडे, मलाजखंड के बंसीलाल तुरकर एवं सुरजनबाई तुरकर, लडसडा के जुगराम विश्वकर्मा, बालाघाट नगर की गीता स्वामी, सबुलाल रिन्हायत, राहुल धुर्वे, परासपानी के सोमाजी बिसेन, वारासिवनी के रामदास गोखले एवं प्रकाश गोखले सहित अनेक नाम सम्मिलित हैं।
इसी प्रकार बैहर, लांजी, कटंगी, खैरलांजी, उकवा, लामता, सिरपुर, बोलेगांव, बिसोनी, भंडारबोडी, नांदगांव एवं अन्य ग्रामों के श्रद्धालुओं का भी चयन किया गया है।
प्रशासन ने चयनित यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र एवं अन्य निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default