“अचानक स्कूल में पहुंचे कलेक्टर… और सीधे 10वीं की क्लास में!”

 


आज बेगमगंज विकासखंड के ग्राम उमरखोह स्थित शासकीय हाईस्कूल में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक तैयारी जानी और वार्षिक परीक्षा को लेकर बिना किसी तनाव के पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों से भी बात की और पढ़ाई की स्थिति समझी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परीक्षा से पहले शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान एसडीएम सौरभ मिश्रा भी मौजूद रहे। 




إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved