सिवनी के फैज़ कबीर का एमपीसीए टीम में चयन

सिवनी के फैज़ कबीर का एमपीसीए टीम में चयन
सनवर पटेल ने फैज़ कबीर को किया सम्मानित

वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने फैज़ कबीर को किया सम्मानित

सिवनी। एम पी सी ए के द्वारा घोषित अंडर 14 कि टीम में सिवनी के आल राउंडर खिलाड़ी फैज़ कबीर का चयन किया गया जिन्होंने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ के विरुद्ध शानदार खेल का प्रदर्शन किया जिसके लिए गत दिवस सी एम शॉपिंग मॉल के उद्घाटन अवसर पर अंजुमन इस्लामिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी कि तरफ से केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने सम्मानित किया। फैज़ कबीर को मिली उपलब्धि पर अंजुमन इस्लामिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर मौलाना असगर अली इमाम, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह,बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, समी अंसारी, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जावेद खान, आसिफ जरदारी, आनंद पंजवानी, अभिषेक दुबे, युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved