स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में नगर पालिका सिवनी में रखा गया मौन

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में नगर पालिका सिवनी में रखा गया मौन
नगर पालिका सिवनी में रखा गया मौन

सिवनी | 30 जनवरी 2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को नगर पालिका सिवनी कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।

यह मौन प्रातः 11 बजे नगर पालिका कार्यालय परिसर में धारण किया गया, जिसमें नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। विदित हो कि प्रतिवर्ष 30 जनवरी को देशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह मौन रखा जाता है।

इसी क्रम में नगर पालिका सिवनी द्वारा भी यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया।
👉 कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में पूर्ण शांति और गंभीर वातावरण बना रहा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved