सिवनी के कामिल का प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

EDITIOR - 7024404888
सिवनी के कामिल का प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

सिवनी:शाला संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बैहर में किया गया, जिसमें अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़‍ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सिवनी के मिशन इंग्लिश स्कूल के छात्र कामिल, पिता राजिक अकील, निवासी गुरुनानक वार्ड, का चयन प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर 2024 तक सुजालपुर में आयोजित की जाएगी।

कामिल सिवनी का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुजालपुर रवाना हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से सिवनी के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। सिवनीवासियों को कामिल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, और सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Tags


 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !