कांग्रेस नेता अजय माकन प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं किया खुलासा |
कांग्रेस नेता माकन ने बताया कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी की गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास खर्च करने, बिजली बिल भरने, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। हर चीज पर असर पड़ेगा, सिर्फ न्याय यात्रा ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा। यह घटनाक्रम लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हुआ है, और एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम राजनीतिक फंडिंग की केंद्र की चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया। अदालत ने 13 मार्च तक बांड के दाताओं, राशि और प्राप्तकर्ताओं का खुलासा करने का भी आदेश दिया। कांग्रेस के आरोप के कुछ घंटे बाद ही अकाउंट से फ्रीज हटाया गया है। हालांकि इस मामले में बुधवार को IT ट्रिब्यूनल में सुनवाई होगी।