सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके के विरुद्ध 2.5 करोड़ की छात्रवृति के गबन मामले पर FIR दर्ज

EDITIOR - 7024404888

फ़ाइल कॉपी 
भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्यवाही

डिंडोरी (अभय वाणी ) कलेक्टर विकास मिश्रा ने तत्कालीन जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके के विरुद्ध छात्रवृति के गबन का मामला दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि अमर सिंह उइके द्वारा पद पर रहते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के गबन का आरोप है।

उपरोक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस ने धारा 420, 409, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

वर्तमान में अमर सिंह उइके सिवनी जिले में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। गबन की राशि 2 करोड़ 59 लाख 97 हजार 577 है। श्री उइके पर कार्यालय के कर्मचारियों की अनियमित नियुक्ति के आदेश और कार्यालय के बैंक खातों की हेराफेरी का भी आरोप है। मामला दर्ज होने पर सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके फरार हो गए हैं। 

कलेक्टर विकास मिश्रा का सख्त निर्देश है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी और कठोर कार्यवाही की जाएगी।



 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !