नगरपालिका द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 शिविर का आयोजन हुआ

EDITIOR - 7024404888

सिवनी। नगरपालिका सिवनी द्वारा विकसित भारत यात्रा 2.0 के अंतर्गत नगर के 02 स्थानों पर शिविर लगाये गये प्रथम शिविर 11 बजे डिसलरी मैदान संजीवनी क्लिनिक सिवनी में तथा द्वितीय शिविर 02 बजे पुराना राजस्व कार्यालय सिवनी में लगाये गये। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लाभार्थी सम्मिलित हुए एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका के स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील, पार्षद संजय भलावी, राजेश यादव, रविशंकर गुड्डा भांगरे, श्रीमति रामकुमारी बरमैया, सुश्री साक्षी डागोरिया, नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी, रवि सैयाम, अतिथी के रूप में उपस्थिति हुए, एवं अपने उद्बोधन में केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को बतलाई तत्पश्चात् हितग्राहियों के द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपना अनुभव साझा किया गया, तदोपरांत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमति पूर्वी तिवारी, नगरपालिका अधिकारी आर.के. कुर्वेती, सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण तिवारी, भीमराव बंसोड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी सेवाएँ दी।
विदित होवे कि दिनांक 17 फरवरी 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा 20 के दो शिविर प्रातः 11 बजे मठ मंदिर सिवनी एवं दोपहर 02 नगरपालिका सिवनी में आयोजित किये जायेंगे अतः नगरपालिका परिषद सिवनी द्वारा अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।


 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !