सिवनी 14 अक्टूबर 23/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान मोबाइल ऐप सी-विजल के माध्यम से आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए बने सी-विजल सेंटर में सहायक ग्रेड-3 तनोज राउत नगरपालिका परिषद सिवनी एवं सहायक ग्रेड-3 उमेश त्रिवेदी महिला बाल विकास विभाग सिवनी की ड्यूटी लगाई गई थी। सहायक नोडल अधिकारी शिकायत सेल द्वारा सेल का रात्रि 1 बजे औचक निरीक्षण के दौरान तनोज राजत एवं उमेश त्रिवेदी ड्यूटी टाईम पर अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए।
उक्त कृत्य के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल द्वारा सहायक ग्रेड 3 तनोज राजत एवं सहायक ग्रेड-3 उमेश त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तनोज राजत एवं उमेश त्रिवेदी का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय सिवनी रखा गया है।