छुटे हुए पात्र किसानों से धान खरीदी के लिए जल्द पुनः खोला जायेगा पोर्टल- आयोग अध्यक्ष श्री बिसेन

EDITIOR - 7024404888

सिवनी जिले के ऐसे 812 किसान जिनका 51 हजार 307.228 क्विंटल धान खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पोर्टल खोलने में विसंगति एवं अन्य तकनीकी कारण तौल होने से रह गई। ऐसे सभी किसानों का भौतिक सत्यापन कर जिला कलेक्टर द्वारा संचालक खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को किसान संख्यावार,केंद्रवार जानकारी भेज दी गई है।


मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त)एवं सभापति सार्वजनिक उपक्रम की समिति तथा विधायक  गौरीशंकर बिसेनविधायक सिवनी  दिनेश राय,विधायक केवलारी  राकेश पाल के संयुक्त प्रयासों से प्रमुख सचिवखाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया है कि सत्यापित व पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए पुनः पोर्टल खोलने की कार्यवाही जल्द होगी। अध्यक्ष श्री बिसेन ने अवगत कराया कि जिले के किसी भी किसान को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है,उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक घड़ी में किसानों के साथ हैं। पात्र किसानों से धान का एक-एक दाना नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपार्जित कर त्वरित भुगतान किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी श्री बिसेन द्वारा आज पलारी में आयोजित हुए शहीद राजेश राय की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी दी गई। उन्होंने बताया कि शेष रहे किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था के लिए बारदानापरिवहन,भंडारण जैसी अन्य जरूरी व्यवस्था कर शीघ्र पोर्टल खोलने की कार्रवाई की जाएगी। पोर्टल खुलने की जानकारी नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पृथक से दी जाएगी। उन्होंने किसानों से किसी भी तरह की तकलीफ आने पर सीधे सम्बन्धित विधायकगणों के साथ ही श्री बिसेन से भी फोन पर चर्चा करने की बात कही हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9425139726 के साथ ही अपने पीएसओ राजेश चौधरी का मोबाइल नंबर 9424765644 को भी सार्वजनिक किया है। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी कर मुख्यालय को सूचित करने की निर्देश दिए हैं ताकि पोर्टल शीघ्र खोला जा सके।


 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !