सिवनी। राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सिवनी जिले में 4 दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयोजन के पहले दिन 2 जनवरी 2023 को जिले के पांचों नगरीय निकाय सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन व छपारा के कर्मचारियों के लिए जिला मुख्यालय की डिजीटल लायब्रेरी में किया गया, जहां लगभग 80 व अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम के दौरान भोपाल से प्रशिक्षण समन्वयक मुकेश करूआ व जबलपुर से आई मास्टर टेªनर सुश्री दीप्ती ठाकुर व सिवनी जिले के मास्टर ट्रेनर सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, सुश्री श्रद्धा ठाकुर, नीलम विश्वकर्मा आनंद सहयोगी सुश्री नैना बरकडे, नरेेश मिश्रा, नोडल अधिकारी नीलेश जैन की उपस्थिति रही। नगरीय निकाय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ राज्य आनंद संस्थान के प्रशिक्षकों ने अल्प विराम लेने के बाद स्वयं में आए परिवर्तन की कहानी सांझा की। इस दौरान प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को अपने कर्त्तव्यों में रहते कैसे आनंदित रहा जा सकता है इसके भी टूल्स बताये। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं से स्वयं की मुलाकात कैसे संभव है इस संबंध में भी जानकारियां सांझाा कर अपने प्रायोगिक अनुभव बताये। ज्ञात हो कि सिवनी जिले में कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देश पर राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश शासन भोपाल के प्रशिक्षकों द्वारा उक्त चार दिवसीय आयोजन किए गए है। जहां दूसरे दिन आज 3 जनवरी 2023 को जिले भर के पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच अल्प विराम परिचय कार्यक्रम स्थानीय कंट्रोंल सिवनी में आयोजित किया गया है।