महिला किसान दीदियों को डायल आउट कॉन्फ्रेंस से मिली, धान की उन्नत खेती की जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट और रिलायंस फाउंडेशन समाज सेवी संस्था और कृषि कल्याण विभाग बालाघाट के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय डायलाउट कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन महिला कृषकों के बीच संपन्न किया गया जिसमें किसान दीदियों ने खेतीवाड़ी में मुख्य रूप से धान की फसल में आने वाली समस्याओं के विषय पर चर्चा की।कार्यक्रम में डॉक्टर आर एल राउत ने महिला किसानों को संबोधित करते हुए धान की फसल में बीज एवं पौध उपचार हेतु ट्राइकोडरमा नामक पाउडर की प्रति 5 ग्राम मात्रा को 1 किलो बीज से उपचारित करने का परामर्श दिया, उन्होंने धान की बोनी छिटका विधि से करने पर 20 से 25 किलो बीज एवं रोपा विधि से करने पर 8 से 10 किलो बीज का रोपा प्रयोग बताया
कार्यक्रम में आगे किसान दीदियों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक ने बताया की उपचारित धान की रोपनी, जो 9 से15 दिनों की हो, उसे पूरब से पश्चिम की दिशा में कतार से कतार 8 से 10 इंच एवं पौधे से पौधे भी 8-10 इंच की दूरी पर लगाने से अधिक मात्रा में कंसे निकलते है जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है किसान भाई और दीदी धान की फसल में समुचित मात्रा में जिंक पोटाश और डी ए पी का प्रयोग समय रहते करें।
कार्यक्रम में आगे ध्वनि तरंगों से जुड़ते हुए कृषि कल्याण विभाग बालाघाट से श्री राजेश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि यदि निश्चित दर से ज्यादा पर कोई बीज एवं खाद का विक्रय करता है तो अवश्य ही उन तक शिकायत कर सकते हैं।रिलायंस फाऊंडेशन से अनिल रैदास, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रबंधक राहुल सहारे चेयरमैन अंजली लिल्हारे उत्कृष्ठ महिला किसान रांचू दीदी, केशवंती दीदी, ममता दीदी तारा दीदी सीमा दीदी आदि महिला किसानों उपस्थिति रही। खेती बाड़ी की और अधिक जानकारी के लिए सभी लोग रिलायंस फाउंडेशन के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 18004198800 पर 9.30 सुबह से शाम7:30 बजे तक फोन लगाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट से संपर्क कर सकते हैं।