कटारिया ने लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र, शोभारानी के निष्कासन की दी जानकारी...

EDITIOR - 7024404888
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा से निष्कासित की गईं विधायक शोभारानी कुशवाहा के निष्कासन की जानकारी अब राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को भी दे दी गई है. कटारिया ने शोभारानी कुशवाहा के नाम के आगे से भाजपा विधायक शब्द हटाने का आग्रह किया है. जयपुर. भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाहा के निष्कासन की जानकारी अब राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को भी दे दी गई है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद इस संबंध में मंगलवार को स्पीकर सीपी जोशी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी और विधानसभा में अंकित शोभारानी कुशवाहा के नाम के आगे से भाजपा विधायक शब्द हटाने का आग्रह किया. 17 जून को ही 'भाजपा से निष्कासित शोभारानी पर अब भी विधानसभा में भाजपा का ठप्पा, इस प्रक्रिया से होगा बदलाव' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर यह जानकारी दी थी कि शोभारानी के बीजेपी से निष्कासन के बाद भी राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायकों की सूची में शोभारानी कुशवाहा का नाम चल रहा है. कुशवाहा के नाम के आगे भाजपा विधायक भी लिखा है.खबर के जरिए यह भी जानकारी दी गई थी कि भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के मामले में शोभारानी को पार्टी से निलंबित और निष्कासित तो कर दिया, लेकिन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में इसकी जानकारी नहीं दी. जिसके चलते भाजपा विधायक को की सूची में से शोभारानी कुशवाहा के नाम के आगे से बीजेपी विधायक शब्द नहीं हटाया गया.


 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !