4 जून को धौलपुर जिला मुख्यालय पर निकाली जायेगी परशुराम शोभायात्रा
धौलपुर जिला मुख्यालय पर आगामी 4 जून शनिवार को परशुराम शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में जिले भर के ब्राह्मण बन्धु भाग लेंगे।
परशुराम शोभायात्रा दिव्य एवं भव्य रूप से निकले इसके लिये जिले भर के ब्राह्मण बंधुओ को आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में धौलपुर परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति का प्रतिनिधि मंडल बाड़ी पहुँचा और उन्होंने बाड़ी ब्राह्मण समाज की धर्मशाला " परशुराम धर्मशाला " पर बाड़ी के ब्राह्मण बंधुओ को आमंत्रण पत्र सौंपा और अधिक से अधिक विप्रजनों के धौलपुर शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आह्ववान किया।
इस मौके पर सभी ब्राह्मण बंधुओं ने भगवान परशुराम एवं ब्राह्मण एकता के नारे लगाये।
धौलपुर से बाड़ी आए प्रतिनिधिमंडल में विशंभर दयाल शर्मा, हरिनिवास शर्मा प्रधान, मुकेश हनुमानपुरा, राम शर्मा, महेंद्र दुबे, नंदकिशोर शुक्ला आदिअनेकों विप्रजन सम्मिलित थे।
इस मौके पर बाड़ी ब्राह्मण समाज के जगदीश जगरिया, प्रभाकर दीक्षित, विष्णु महेरे,पत्रकार धर्मेन्द्र बिधौलिया, शिवकुमार खेमरिया,बाड़ी परशुराम शोभायात्रा के संयोजक अंजनी पाराशर,दारासिंह पचौरी, महेश भटेले, मुकेश कौशिक आदि अनेकों विप्रजन उपस्थित थे।