खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार ने पुर्ननिवास हेतु एसडीएम को दिया आवेदन।

REPORTER
By -
0


वारासिवनी /बालाघाट
वारासिवनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकन्द्रा निवासी जितेन्द्र पिता समलु, जाति मरार द्वारा पुर्ननिवास की व्यवस्था किये जाने संबंध में माननीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वारासिवनी को निवेदन आवेदन प्रस्तुत किया गया है।आवेदक जितेन्द्र ने अपने आवेदन में बताया कि उसका स्वयं का कोई आवासीय मकान नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बीते लगभग 10 वर्षों से कच्चा मकान/झोपड़ा बनाकर अपने परिवार सहित निवास कर रहा था। विश्वस सूत्रों के अनुसार आवेदक भूमिहीन मजदूर है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है।
आवेदक ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान दिए जाने संबंध में ग्राम पंचायत सिकन्द्रा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, किन्तु ग्राम पंचायत की ओर से कोई राहत प्रदान नहीं की गई।
आवेदन के अनुसार, शिकायत के आधार पर न्यायालय श्रीमान तहसीलदार महोदय वारासिवनी द्वारा वर्ष 1959 की धारा 248 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आवेदक के निवास स्थान को तोड़ दिया गया। परिणामस्वरूप आवेदक वर्तमान में अपने परिवार सहित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
जितेन्द्र ने अनुविभागीय अधिकारी वारासिवनी से झोपड़ा निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि प्रदान किये जाने की मांग की है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default