सदी पुराने पेड़ों पर चला आरा? पीएम श्री स्कूल निर्माण में 12 पेड़ों की कटाई पर सवाल

REPORTER
By -
0

 


“क्या विकास के नाम पर 100 साल पुराने बरगद और पीपल को जड़ से उखाड़ देना सही है?” पड़रिया राजा धार स्थित शासकीय हाई स्कूल में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण के दौरान लगभग 12 हरे-भरे पेड़—बरगद, पीपल और यूकेलिप्टस—काटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई बिना स्पष्ट अनुमति और नीलामी प्रक्रिया के की गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तहसीलदार और उनकी टीम से मिलकर अवैध कटाई की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत SDM बेगमगंज के संज्ञान में आते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। ग्रामीणों का कहना है कि सदी पुराने पेड़ों की भरपाई नए पौधे लगाकर तुरंत नहीं हो सकती, क्योंकि उन्हें उपयोगी बनने में दशकों लगते हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में नियमों का पालन हुआ या नहीं—इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default